फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सांस्कृतिक कार्यक्रम में दीं भोजपुरी प्रस्तुतियां

Sun, 10 Nov 2024 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। पश्चिमी यमुना घाट पर श्री मानव सेवा समिति की ओर से छठ महापर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाया गया। जिसमें कई भोजपुरी कलाकारों के साथ झांकी कलाकारों ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। दो दिवसीय कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया।
संस्थापक जयप्रकाश कुमार ने बताया यमुना घाट पर संस्था की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि छठ पर जिलेभर से हजारों लोग घाटों पर पहुंच कर सूर्योपासना करते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से घाट पर सूर्य मंदिर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, दोनों घाट पक्के करवाने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि घाट पर छठ के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। इस दौरान विजय बहादुर मौर्य, कमलेश कुमार, गणेश यादव, बैजनाथ यादव, अश्वनी कुमार, मानिक, मदन राम, पवन कुमार, दुर्गा प्रसाद, अरविंद गिरी, प्रमोद कुमार, धनिक लाल, सोनू सिंह, गोलू सिंह सहित अन्य सहयोगी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें