संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से वाणिज्य कला विभाग व युवा रेडक्रॉस यूनिट की ओर से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इस दौरान बीकॉम द्वितीय वर्ष की शिवानी ने पहला स्थान पाया।
प्रतियोगिता प्रो. सीमा जैन व डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में करवाई गई। इस दौरान प्राचार्या डॉ. करुणा ने कहा कि 12 नवंबर को कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में विद्यार्थियों की प्रतियोगिता करवाई गई। वहीं, शिविर को लेकर प्राचार्या ने स्टाफ सदस्यों की बैठक ली और जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने विद्यार्थियों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में डॉ. सीमा गुप्ता व प्रो. सीमा जैन ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस दौरान बीकॉम द्वितीय वर्ष की शिवानी ने पहला स्थान पाया। वहीं, बीए तृतीय की प्रिया ने दूसरा स्थान पाया। वहीं, बीए तृतीय के रोहन, बीए तृतीय नगीना ने तीसरा स्थान पाया। बीकॉम प्रथम की अंशिका व बीए तृतीय की परविता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वाणिज्य कला विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सीमा जैन ने विद्यार्थियों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।