फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाविप ने 10 कन्याओं का कराया सामूहिक विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। भारत विकास परिषद शाखा की ओर से रविवार को शहर के एक गार्डन पैलेस मे 24वें सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जरूरतमंद परिवारों की 10 कन्याओं का विवाह करवाया गया। शादी समारोह को लेकर सुबह सभी कन्याओं को शाखा की महिला सदस्यों द्वारा तैयार किया गया। वर व वधू का विवाह आचार्यों द्वारा वैदिक रीति रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मंच पर उपस्थित विभूतियों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम के साथ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा उत्तर प्रांत के प्रांतीय उपाध्यक्ष मनीष मालिक ने की। कार्यक्रम में भाजपा नेता नेपाल राणा मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। डॉक्टर अमन पजेटा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने मंच के माध्यम से सभी नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। भारत विकास परिषद शाखा रादौर ने अब तक 275 जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का विवाह अपने इस प्रकल्प के माध्यम से करवाया। समाज के सभी वर्गों से आए हुए अतिथियों ने शाखा रादौर के इस कार्य की बहुत सराहना की। इस अवसर पर शाखा महिला अध्यक्ष अनिता पुजारा, सविता गुप्ता, रस्मीन कौर, नीलम सचदेवा, नीलम कांबोज, रानी आहूजा, नेहा सैनी, उर्मिल सैनी, प्रवेश कांबोज, कमल चोपड़ा, मधु गुप्ता, नीलम सचदेवा, नीलम कांबोज, अमिता माटीया, कुसुम गुप्ता, सुषमा गर्ग, मनीषा अग्रवाल, सोनिया कांबोज, सावी गोयल, निशा सिंगला, पूनम चोपड़ा, गीतू चोपड़ा, सुनीता गुप्ता, सुनीता गर्ग, सोनम आहूजा, ममता गुप्ता, मीना माटिया, कंचन आहूजा, सुमन अरोड़ा, डॉक्टर राखी शर्मा, डॉक्टर प्रीत गर्ग, गरिमा कंबोज, सिमरन अरोड़ा, ममता बंसल, कंचन आहूजा, ममता आहूजा, नीतू गर्ग, बबली गर्ग, सुमन अरोड़ा, पूजा मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें