फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भंभौली विद्यालय रहा प्रथम

Sun, 30 Nov 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलावड़ में हुई खंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भंभौली विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें सरस्वतीनगर खंड के विद्यालयों से 140 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय भंभौली के विद्याथियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पोस्टर मेकिंग के विभिन्न पांच वर्गों में पहला स्थान पाया। वहीं, एक वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार विज्ञान नाटक में भी प्रथम प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

वहीं, साइंस मॉडल में एक प्रथम व एक द्वितीय स्थान पाकर नाम चमकाया है। विद्यार्थियों की उपलब्धि से विद्यालय में जश्न का माहौल है। इस दौरान मुख्यातिथि खंड शिक्षा अधिकारी करनैल सिंह संधावा ने विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय की मुख्याध्यापिका अनुराधा ने विज्ञान अध्यापिका दीप्ति व कला शिक्षक सचिन गर्ग और विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने बताया कि खंड की विजेता टीम अब जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें