फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यूरिया संकट के विरोध में 25 को सड़क पर उतरेगी भाकियू

Tue, 22 Jul 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन (रतनमान) ने यूरिया की किल्लत के आरोप लगाते हुए सड़क पर उतरने का निर्णय लिया है। यूनियन के नेताओं ने 25 जुलाई को कृषि विभाग के उपनिदेशक कार्यालय का घेराव करते हुए सड़क जाम करने का एलान किया है। उनका आरोप है कि किसानों को जानबूझ कर यूरिया नहीं दिया जा रहा। वहीं कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन के पास पर्याप्त मात्रा में यूरिया है।
भारतीय किसान यूनियन की तरफ से पहले 23 जुलाई को जिला सचिवालय पर प्रदर्शन किया जाना था। कांवड़ यात्रा और 23 जुलाई को होने वाले जलाभिषेक को देखते हुए किसान नेताओं ने धरने को दो दिन के लिए स्थगित कर दिया। क्योंकि जलाभिषेक के दिन प्रशासन इंतजामों में व्यस्त रहेगा। दूसरा जाम लगाने से श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता। इस पर किसानों ने अब 25 जुलाई को कृषि विभाग के उपनिदेशक कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष दीप राणा व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप संखेड़ा जिला ने कहा कि जिले में किसानों को यूरिया न मिलने के विरोध में 25 जुलाई को सुबह 10 बजे डीडीए कार्यालय का घेराव करके रोड जाम किया जाएगा। सरकार की मंशा ठीक नहीं है। सरकार चाहती है कि किसान खेती छोड़ दे और कॉरपोरेट घरानों के यहां मजदूरी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें