फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आदिल और संजू के थे नहर से मिले शव

Tue, 22 Jul 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। फतेहगढ़ पुल समीप पश्चिमी यमुना नहर से रविवार दोपहर मिले तीन शवों में से दो की सोमवार को पहचान हो गई। इनमें एक शव गोबिंदपुरी के 17 वर्षीय आदिल व दूसरा आदर्श नगर के 14 वर्षीय संजू का था। आदिल, संजू अपने तीन दोस्त संग फतेहगढ़ पुल नहाने गए थे, तब दोनों की डूबने से मौत हुई थी।
साथ गए दोस्तों ने रविवार को संजू के परिवार को हरिद्वार जाने की बात कह दी, पर सोमवार को उन्होंने संजू के घर जाकर सच बता दिया। संजू के भाई विक्की ने शवगृह पहुंचकर एक मृतक की शिनाख्त सुभाष के रूप में की। दूसरा शव संजू के दोस्त आदिल का पहचान गया, जिसके परिजनों ने भी मौके पर पहचान की। सोमवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लड़के फतेहगढ़ पुल समीप पश्चिमी नहर में डूब गए हैं। थाना बूड़िया पुलिस ने मौके पर एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पान्स फोर्स) व गोताखोर राजीव की टीम बुलाई। दोनों टीमों ने नहर में डूबे लड़कों की तलाश शुरू की। इसमें एक के बाद एक गोताखोर राजीव ने तीन लड़कों के शव नहर से निकाले।
इनमें एक की पहचान पवन (15) के रूप में हुई थी, उसके शव का पोस्टमार्टम सोमवार को हुआ। अन्य दो शवाें कीकी पहचान सोमवार को हो गई। इनमें एक शव आदर्श नगर के संजू का और दूसरा गोबिंदपुरी के आदिल का था। दोनों पवन से अलग अपने तीन दोस्तों के साथ नहाने गए थे। संजू के भाई विक्की ने बताया कि रविवार को संजू घर पर बिना बताए चला गया था।
जब वह वापस नहीं आया तो उसके दोस्तों से पता किया। रविवार को उसके दोस्तों ने बताया कि सुभाष दोस्तों के साथ हरिद्वार गया है, पर सोमवार को संजू के दो दोस्त आए और बताया कि संजू की फतेहगढ़ पुल पर डूबने से मौत हो गई। तब शवगृह मे जाकर नहर से मिले दो शवों में एक की शिनाख्त संजू के रूप में की। संजू की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों को रो-रोकर हाल खराब है। आसपास के लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन

जिन दो शवों की शिनाख्त रविवार नहीं हो पाई थी, उन दोनों की पहचान सोमवार को कर ली गई है। मंगलवार को दोनों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। -जसविंद्र सिंह, जांच अधिकारी थाना बूड़िया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें