फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चांद संग किया पिया का दीदार, मांगी लंबी उम्र

Fri, 30 Oct 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव तेजली में करवा चौथ की कथा सुनने पहुंची सुहागिनें। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/जगाधरी। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत सुहागिनों ने सजना संग चांद का दीदार कर पूर्ण किया। दर्शन के साथ चांद को अर्घ्य दिया। उसके बाद पति के हाथों से जल ग्रहण कर नियमानुसार व्रत पूर्ण किया।
खराब मौसम के कारण चांद पूरी तरह नहीं दिखा। परंतु चांद निकलते ही महिलाएं दीप व छलनी लेकर छतों पर पहुंच गई। शहर में कई स्थानों पर इस खुशी में पटाखें भी छोड़े गए। वहीं, पर्व के चलते दिन भर बाजारों में खूब रौनक रही। जहां एक दिन पहले बाजार देर रात तक खुले रहे।
विज्ञापन

वहीं, वीरवार को दुकानें जल्दी बंद हो गईं। व्यापारी दुकानें बंद कर घर जाने की जल्दी में दिखे। इस दौरान दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी संचालकों ने जल्दी छुट्टी दे दी, जिससे वह भी परिवार के साथ करवा चौथ मना सके। इस दौरान केवल खानपान की दुकानें, रेस्टोरेंट व होटल खुले रहे। करवा चौथ के लिए शहर के कई बड़े ढाबा व होटल संचालकों ने लोगों के लिए स्पेशल थाली का ऑफर रखा था। इस दौरान स्पेशल करवा चौथ थाली बाजार में 400-500 रुपये से मिली।
वहीं त्योहार के कारण शहर में जाम की स्थिति बनी। जिससे लोगों को परेशानी भी हुई। इस दौरान शहीद भगत सिंह चौक, रेलवे स्टेशन रोड, न्यू मार्केट, मीराबाई बाजार, छोटी लाइन, मॉडल टाउन, आईटीआई, जगाधरी वर्कशॉप बाजार, कैंप, पुराना हमीदा, चांदपुर, गोबिंदपुरी रोड, प्यारा चौक, मधु चौक, छोटा मॉडल टाउन, जगाधरी छोटी लाइन, रेलवे रोड बाजार, पंसारी बाजार, पत्थरों वाला बाजार, देवीभवन मंदिर बाजार, खेड़ा बाजार, सिविल लाइन सहित शहर के तमाम स्थानों पर भीड़ रही। वहीं, शाम को टिक्की-चाट, गोल गप्पे, फास्ट फूड, आइसक्रीम पार्लर, ढाबों व होटलों में भी काफी भीड़ रही। इससे जाम के हालात रहे।
विज्ञापन

सज-संवरकर सुनी कथा, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद
मॉडल टाउन, छोटा माडल, शास्त्री कॉलोनी, सेक्टर-17, सेक्टर-18 सहित तमाम स्थानों पर पार्क व किसी विशेष स्थान पर सामूहिक रूप से महिलाओं ने कथा सुनी। कथा सुनकर महिलाओं ने सास-ससुर, जेठ-जेठानी सहित घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद रात को चांद के साथ सुहागिनों ने पति का चेहरा देखा और व्रत पूर्ण किया।

गांव तेजली में करवा चौथ की कथा सुनने पहुंची सुहागिनें। संवाद

गांव तेजली में करवा चौथ की कथा सुनने पहुंची सुहागिनें। संवाद

गांव तेजली में करवा चौथ की कथा सुनने पहुंची सुहागिनें। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें