फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सब्जी कम तौलने का विरोध करने पर पीटा

Fri, 04 Apr 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। सब्जी मंडी के दुकानदार राजू सैनी व गौतम सैनी पर पुलिस ने मारवा गांव के विक्रम व नरेश की पिटाई करने व उन्हें जातिसूचक अपशब्द कहने के आरोप में केस दर्ज किया है। विक्रम व नरेश ने इन दुकानदारों की ओर से सब्जी की तौल में हेराफेरी का विरोध किया था। इससे गुस्साए राजू सैनी व गौतम सैनी ने विक्रम व नरेश की पिटाई करके उन्हें घायल कर दिया।
थाना साढौरा पुलिस को दी शिकायत में विक्रम व नरेश ने बताया कि वह दोनों 24 मार्च को सब्जी मंडी से सब्जी खरीदने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने राजू सैनी और गौतम सैनी की दुकान से पांच किलो शिमला मिर्च खरीदी।
विज्ञापन

दुकानदारों ने चार किलो 900 ग्राम शिमला मिर्च तौली तो विक्रम व नरेश ने 100 ग्राम और तौलने को कहा। उन दोनों ने तर्क दिया कि उन्हें यह शिमला मिर्च गांवों में बेची है।
पहले से ही कम तौल की इस शिमला मिर्च का वजन कैसे पूरा करके बेचेंगे। राजू सैनी व गौतम सैनी ने उनकी बात मानने के बजाय उनके साथ जातिसूचक गाली गलौज शुरु कर दी। नरेश व विक्रम ने इसका विरोध किया तो राजू सैनी व गौतम सैनी ने उनके साथ मारपीट शुरु कर दी। राजू सैनी व गौतम सैनी ने डंडों से पिटाई करके नरेश व विक्रम को घायल कर दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही दोनों आरोपियों ने दोबारा मंडी में नजर आने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि विक्रम व नरेश की शिकायत पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट के अलावा मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोपों में केस दर्ज करके जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें