फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कबड्डी के बालिका वर्ग में बी टीम ने मारी बाजी

Wed, 13 Nov 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर। लाइक पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में चल रहे वार्षिक खेल मेले के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने कबड्डी, सौ मीटर दौड़, वॉलीबॉल, लांग जंप जैसी खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। कबड्डी के बालिका वर्ग में बी टीम विजयी रही। टीम की कप्तान भावना व अन्य खिलाड़ी में हिमानी, गौरिका, अवंतिका, एंजल, अवनी, दिक्षिका शामिल रहे।
बालक वर्ग में ए टीम विजयी रही। इसके कप्तान अभिनव व अन्य खिलाड़ी अरमान, अयान, चिराग, चिराग पाल, प्रतीक व नियमित शामिल रहे। सौ मीटर दौड़ में पर्व प्रथम, प्रतीक द्वितीय व चिराग तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा छठी व सातवीं में यश प्रथम, रेखांश द्वितीय व नितिन तृतीय स्थान पर रहे। सौ मीटर दौड़ में कक्षा आठ, नौ व दस के बालिका वर्ग में अवंतिका प्रथम, यशिका द्वितीय व रितिका और अवनी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कक्षा छठी व सातवीं से गोरिका प्रथम, खुशी द्वितीय व वासु तृतीय स्थान पर रहे। वॉलीबॉल में बी टीम ने परचम लहराया। इसके कप्तान आयुष व अन्य खिलाड़ियों में अरमान, चिराग, पर्व, भूपेश, मन्नु व यश शामिल रहे। लांग जंप में कक्षा छठी-सातवीं से बालिका वर्ग में अवंतिका प्रथम, यारीका द्वितीय व खुशी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालक वर्ग में कक्षा छठी से हिमांक प्रथम, नितिन द्वितीय, तनिश तृतीय और कक्षा सातवीं से यश प्रथम, रिवांश द्वितीय व नियमित तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार कक्षा आठवीं, नौवीं व दसवीं से प्रतीक प्रथम, मन्नु द्वितीय व पर्व तृतीय स्थान पर रहे। अतिथि व आयोजकों ने विजेता खिलाड़ियों का पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें