फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कुश्ती से हो रही अजीजपुर कलां गांव की पहचान

Mon, 16 Jun 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। व्यासपुर के गांव अजीजपुर कलां की पहचान कुश्ती से हो रही है। यहां वर्ष 2021 से चल रहे अखिल शर्मा पहलवान अखाड़े से पांच साल में 80 पहलवान बन चुके चुके हैं। इनमें चार राष्ट्रीय व आठ राज्य स्तर पर पदक लेकर आए। हाल ही में जिला स्तर पर तेजली स्टेडियम में हुई अखाड़ा प्रतियोगिता में भी अखाड़े के खिलाड़ियों ने 18 पदक अपने नाम किए हैं।
अखाड़े के कोच 24 वर्षीय निखिल शर्मा एनआईएस सर्टिफाइड कोच हैं। उन्होंने पटियाला के राष्ट्रीय खेल संस्थान से स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस एनेलाइस का डिप्लोमा किया है। निखिल के अनुसार वे जिले में अकेले ऐसे कोच हैं, जिसने यह डिप्लोमा किया। निखिल खुद भी खेल में कई पदक अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन

निखिल ने बताया कि अखाड़े की शुरुआत में 20 खिलाड़ी ही थे, जिनकी मौजूदा समय में संख्या दोगुना है। जिन्हें खेल की हर तकनीक बारे बताई जा रही है। ऐसा कर पांच साल में 80 पहलवान तैयार किए। इनमें चार राष्ट्रीय स्तर पर और आठ राज्य स्तर पर पदक लाए। जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में भी 50 पदक हैं। हाल ही में तेजली स्टेडियम में हुई जिला स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता में अखाड़े के खिलाड़ी 17 स्वर्ण व एक रजत पदक लेकर आए हैं।
उन्होंने बताया कि अखाड़े से इशिका व हर्षित कुश्ती के दो चमकते सितारे हैं। दोनों राष्ट्र स्तर पर पदक जीत चुके हैं। इशिका राष्ट्र स्तर पर दो-दो रजत व कांस्य पदक जीत चुकी है, वहीं राज्य स्तर पर भी इशिका के सात पदक हैं। अभी जिला स्तरीय अखाड़ा में लगातार तीसरी बार इशिका ने जिला केसरी बनने का रिकॉर्ड रच दिया है।
विज्ञापन

हर्षित ने गत माह राष्ट्र स्तर पर स्वर्ण पदक जीता, वहीं अब जिला स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता में दूसरी बार जिला कुमार का खिताब अपने नाम किया। ऐसे ही अखाड़े से देवेंद्र, कुशाल, कुणाल, कीरत, विनीत ने भी कुश्ती में कम समय में बड़े मुकाम पाए हैं। अखाड़े के सभी खिलाड़ियों का सपना देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने व पदक जीतने का है, जिसके लिए सुबह-शाम 3-3 घंटे अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें