यमुनानगर। थाना सदर यमुनानगर की पुलिस ने गांव बाड़ी माजरा निवासी सोनू को देसी शराब की नौ बोतल के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रबंधक कृष्ण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर आरोपी को थर्मल प्लांट के नजदीक रोका गया। तलाशी में उसके पास से देसी शराब की नौ बोतलें बरामद हुईं। संवाद