फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन की रक्षा के लिए जागरूकता जरूरी : आशीष

Mon, 16 Feb 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सारन गांव में आयोजित हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं का स्वागत करते आयोजक। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के गांव सारन स्थित मां बाला सुंदरी मंदिर के प्रांगण में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आशीष धीमान ने सनातन धर्म की रक्षा और युवा पीढ़ी को जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि बदलते दौर में युवा अपने धर्म और संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं। यदि समय रहते उनका मार्गदर्शन नहीं किया गया तो आने वाले समय में हमारी धार्मिक विरासत कमजोर पड़ सकती है। भारत वह देश है जिसने विश्व को शून्य और दशमलव का ज्ञान दिया तथा अपने महापुरुषों के बलिदान से पूरी दुनिया में पहचान बनाई।
विज्ञापन

आशीष धीमान ने महाराणा प्रताप का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अनेक युद्ध लड़े। उन्होंने भी सभी को समानता के रूप में देखते हुए सभी को अपने साथ लेकर इस कार्य को सफल किया। जैसे उनके साथ भील भी थे, हथियार बनाने के लिए लोहार थे। ऐसे ही अन्य समाज की भागीदारी भी समान रूप से देखी जाती थी, जिससे वह अपने कर्तव्य पर सफल हुए इससे हमें शिक्षा मिलती है।
विज्ञापन

उन्होंने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सभी हिंदू भाई-भाई हैं और एक-दूसरे का सम्मान करें। सुख-दुख में साथ निभाते हुए संयुक्त परिवार की भावना को मजबूत करें तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखें। कार्यक्रम में कौशल, अरुण, रमेश, सोमपाल, कीमत पाल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें