फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: परिवार पर गंडासी और तलवारों से हमला

Wed, 24 Apr 2024 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शहर की ग्रीन विहार कॉलोनी में घर में घुसकर परिवार के तीन सदस्यों पर गंडासी, तलवार व रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने पांच आरोपियों को नामजद करते हुए 20 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
ग्रीन विहार कॉलोनी निवासी लवकुश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विलेक ऑयल फैक्ट्री में काम करता है। उनके घर के साथ ही उसके ताऊ व चाचा के लड़के अपने- अपने परिवार सहित रहते हैं। 21 अप्रैल को रात साढ़े 10 बजे वह अपने घर पर बैठा हुआ था। इस दौरान उनके पड़ोस में रहने वाले समीर, साजिद, भूरे सिंह, हुसैन व जुल्फान ने अपने 20 अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके घर में घुस गया। आरोपियों के हाथों में गंडासी, तलवारे, रॉड व पाइप थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आते ही आरोपियों ने उन पर हमला कर उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। हमले में वह, उसके ताऊ का लड़का कर्ण व भाभी समा भी घायल हो गए। जाते हुए आरोपियों ने उनके घर में जमकर तोड़फोड़ की और गली में खड़ी उसकी बाइक भी तोड़ डाली। परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। शहर जगाधरी पुलिस ने मामले में पांचों आरोपियों को नामजद करते हुए 20 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें