फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 03 Nov 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सांसद खेल महोत्सव में प्रतियाेगिता के दौरान ऊंची छलांग लगाता प्रतिभागी। आयोजक - फोटो : samvad
विज्ञापन
रादौर। विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को सांसद खेल महोत्सव 2.0 के तहत खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। तीन स्थानों पर चल रही इन प्रतियोगिताओं में बॉक्सिंग, जूडो, कुश्ती, एथलेटिक्स, रस्साकशी, वॉलीबॉल, कबड्डी और फुटबॉल के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। पहले दिन खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में भाग लेकर दमखम दिखाया। ये प्रतियोगिताएं चार नवंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन

सांसद नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में दो से चार नवंबर तक चलने वाले इस खेल महोत्सव का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने किया। खेल मुकाबले जेएमआईटीआई रादौर, जेएमआईईटीआई रादौर और रादौर के खेल स्टेडियम में करवाए जा रहे हैं। इनमें क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों से पहुंचे खिलाड़ी विभिन्न खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।
पहले दिन कुश्ती और जूडो में खिलाड़ियों ने दांव-पेच आजमाए तो कबड्डी और रस्साकशी में जोर आजमाइश की। वहीं, वॉलीबॉल और फुटबॉल के मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स और बॉक्सिंग में भी खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन

राजेश सपरा ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की प्रवृत्ति विकसित होती है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। महोत्सव का संदेश फिट युवा, विकसित भारत रखा गया है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हैप्पी खेड़ी, चेयरमैन परमजीत सिंह खेड़की, नरेंद्र राणा, कृष्ण कांबोज, मैनपाल, हेमराज कुंजल, सतीश सैनी, हरपाल कांबोज, फाउंडेशन प्रतिनिधि सलिंद्र कुमार और रादौर प्रभारी सोनी कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें