यमुनानगर। पुलिस ने मॉडल टाउन संतपुरा गुरुद्वारा के सामने हुई प्रॉपर्टी डीलर शिवकुमार की हत्या का करीब दो सप्ताह बाद खुलासा करते हुए कैंप की लक्ष्मी नगर निवासी आशीष को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उपाधीक्षक रजत गुलिया ने पत्रकारवार्ता कर इस वारदात का खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि आशीष और शिवकुमार की म्यूचुअल एक महिला मित्र थी। आशीष को शिवकुमार का उसकी महिला मित्र से मिलना पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर वह उससे रंजिश रखे हुए था। आशीष कई दिनों से शिवकुमार की हत्या की योजना बना रहा था और पांच अगस्त को मौका मिलने पर आशीष ने अपने मनसूबों को अंजाम दे दिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आशीष को गिरफ्तार किया।
आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस वारदात में इस्तेमाल सामान और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच करेगी। इस दौरान पुलिस हत्याकांड में महिला मित्र की भूमिका की संभावनाओं की भी तलाश कर रही है। फिलहाल इससे संबंधी को तथ्य सामने नहीं आया है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर वारदात में इस्तेमाल बाइक, ईंट और हत्या से जुड़े अन्य तथ्यों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
शुरुआती जांच में हत्या के पीछे महिला को लेकर रंजिश की बात सामने आई है। इसके साथ आरोपी का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान हत्या की पूरी वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है।पुलिस उपाधीक्षक रजत गुलिया ने बताया कि आरोपी को उत्तर प्रदेश व यमुनानगर की सीमा कलानौर से गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड की जांच सीआईए-2 कर रही थी। संवाद
मृतक शिवकुमार। फाइल फोटो- फोटो : File Photo
मृतक शिवकुमार। फाइल फोटो- फोटो : File Photo
मृतक शिवकुमार। फाइल फोटो- फोटो : File Photo