जगाधरी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा की ओर से 14 अगस्त को जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। ये जानकारी पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने दी। उन्होंने कहा कि यात्रा सुबह नौ बजे प्रतापनगर बस स्टैंड से शुरू होगी। यात्रा तुगलपुर, लेदी, हडौली, छछरौली, पंजेटो और मानकपुर होते हुए जगाधरी शहर पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। यात्रा में भाजपा के छछरौली, प्रतापनगर, जगाधरी शहर और जगाधरी ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ता तथा आमजन मोटरसाइकिलों और कारों पर तिरंगा लेकर शामिल होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य देश के वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और जवानों के बलिदान को नमन करना है। संवाद