फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कलाकारों ने झांकियों से मोहा लोगों का मन

Mon, 03 Feb 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। नामदेव सभा की ओर से रविवार को नामदेव महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान कलाकारों ने झांकियां पेश कर लोगों का मन मोह लिया।
जन्मोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने ध्वजारोहण से किया। मास्टर संजीव कुमार दफरपुर वशिष्ठ अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा प्रधान महेश कुमार बंटी ने की। कार्यक्रम में कलाकारों ने सुंदर झांकियां प्रस्तुत की। महेश कुमार बंटी ने कहा कि समाज की ओर से हर वर्ष नामदेव महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाता है।
विज्ञापन

इसमें समाज के लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं, वहीं श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर राजेश रोहिला, प्रधान महेश कुमार बंटी, बनारसी दास, चमनलाल, पवन रोहिला, विनोद राणा, देशराज, बोबी, सुशील कुमार, प्रेम चंद टोकी, गौरव, रिक्की, विक्की, गुरदीप व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें