फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बैराज पर साइबेरियन डक का आगमन

Sun, 30 Nov 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
हथिनीकुंड बैराज पर यमुना में विचरण करता साइबेरियन डक का जोड़ा।
विज्ञापन
यमुनानगर। हथिनीकुंड बैराज व उसके आसपास के यमुना के क्षेत्र में विदेशी मेहमान साइबेरियन डक का आगमन शुरू हो चुका है। यह विदेशी मेहमान यमुना के पानी में अटखेलियां करते हुए नजर आ रहे हैं। हर वर्ष इनकी संख्या सैकड़ो में पहुंचती थी तो इस बार वन्य जीव प्राणी विभाग ने अनुमान लगाया है की संख्या हजारों में पहुंचने वाली है।
विज्ञापन

वन्य जीव पुरानी विभाग निरीक्षक लीलू राम ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष नवंबर के पहले सप्ताह में हजारों किलोमीटर का सफर तय कर साइबेरियन डक हथिनी कुंड बैराज, कलेसर, ताजेवाला के आसपास यमुना क्षेत्र में पहुंचते हैं। यह पक्षी हर वर्ष नवंबर से लेकर 15 फरवरी तक यमुना के इसी क्षेत्र में विचरण करते हैं। उसके बाद वापिस लौट जाते हैं। निरीक्षक लीलू राम ने बताया कि इस बार कुछ विदेशी मेहमान जो कि पिछले वर्ष आए थे वह एक वर्ष से अक्सर यहां देखे जा रहे हैं। जिससे यह भी अनुमान लगाया गया है कि कुछ विदेशी मेहमान यहीं पर स्थाई होकर भी रहने लगे हैं। इन विदेशी पक्षियों का यहां पर आने का मुख्य कारण है कि वहां पर नवंबर से फरवरी तक बर्फ जम जाती है और यह पक्षी पानी को बेहद पसंद करता है और सारा दिन पानी में ही विचरण करता रहता है। उस क्षेत्र में पानी न होने के कारण यह भारत का रुख करते हैं। उन्होंने बताया कि हर वर्ष साइबेरिया पक्षियों की संख्या 500 से 700 के बीच रहती है पर इस बार अनुमान लगाया जा रहा है कि यह संख्या बढ़कर 1000 के आसपास रहने वाली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें