फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स के लिए आवेदन शुरू

Sat, 27 Apr 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। चौधरी रणबीर सिंह गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक हथिनीकुंड में डिप्लोमा कोर्स, डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स और लेटरल एंट्री से डिप्लोमा कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थी डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेने से संबंधित जानकारी संस्थान की वेबसाइट पर ले सकते हैं।
विज्ञापन

तकनीकी संस्थान विभाग हथनीकुंड के अनुसार गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक हथिनीकुंड में पांच डिप्लोमा कोर्सेज 10वीं बेस की 300 सीटों पर दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन चल रहे हैं। साथ ही डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री और डिप्लोमा फार्मेसी के लिए भी पंजीकरण शुरू हो गए हैं। जो भी विद्यार्थी डिप्लोमा करने के इच्छुक हैं वह कॉलेज जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। चौधरी रणबीर सिंह गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक हथिनीकुंड में फिलहाल छह ब्रांच उपलब्ध हैं। जिसमें सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी डिप्लोमा इन फार्मेसी के कोर्स करवाए जा रहे हैं। संस्थान में कैंपस प्लेसमेंट का भी आयोजन किया गया। जिसमें डिप्लोमा करने वाले 22 विद्यार्थियों को नौकरी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें