फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चालान वापस लेने के लिए लगाई गुहार

Wed, 17 Sep 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
एडीसी नवीन आहूजा को मांगपत्र सौंपते व्यापार मंडल के सदस्य। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। उद्योग व्यापार मण्डल का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को एडीसी नवीन आहूजा से मिला। इस दौरान व्यापारियों ने उन्हें डीसी के नाम पॉलीथिन के चालान को वापस करने का मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

मंडल के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने कहा कि उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा सामाजिक संगठन है। समाज की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रख कर समन्वय कर समाधान का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा की पिछले कुछ समय से नगर निगम जगाधरी-यमुनानगर के अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा व्यापारी वर्ग का पॉलीथिन उपयोग करने का चालान काटा जा रहा है। जो की व्यापारियों का शोषण है। मित्तल ने कहा कि कागज के लिफाफे को बंद करने के हेतु से पॉलीथिन उपयोग का बढ़ावा भी सरकार के द्वारा ही किया गया था। व्यापारी वर्ग को पॉलीथिन का विकल्प भी सरकार दे। जिससे व्यापारी वर्ग सरकार के साथ सहयोग से कार्य कर सकेें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें