फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बूचड़खाने, मीट की दुकानें बंद करने की लगाई गुहार

Sun, 04 May 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। वार्ड-13 व 14 में धार्मिक स्थलों के आसपास व अन्य स्थानों पर अवैध रूप से बिना अनुमति चल रही बूचड़खाने व मीट की दुकानों के खिलाफ पुराना हमीदा के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। पुराना हमीदा के निवासियों सहित विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं व संगठनों के लोग शनिवार को यमुनानगर विधायक कार्यालय पहुंचे, जहां उनकी ओर से विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को उक्त दुकानें बंद करने के लिए मांगपत्र सौंपा।
विधायक कार्यालय पहुंचे सोम प्रकाश शर्मा, दीक्षित शर्मा, उदयवीर शास्त्री, रोहित चौधरी, चिराग सिंघल, श्यामसुंदर, कुलदीप, अमित, जयमल ने बताया कि पुराना हमीदा में आबादी वाले क्षेत्र में गढ़ी रोड पर कुछ लोगों ने ढाबे व दुकानें बनाई हुई हैं। आरोप है कि ये बाहरी लोग हैं, जिनके पास कोई आईडी प्रूफ नहीं है और न ही इनके बारे में पता है कि ये कहां के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

जिन मालिकों ने इन्हें अपने मकान व दुकान किराये पर दिए हुए हैं, उन्होंने न तो इनसे किरायानामा लिखवाया है और न ही इनके आईडी प्रूफ लिए हैं। इनकी पुलिस वेरिफिकेशन पुलिस थाना व चौकी में नहीं कराई गई। इनके बारे में किसी भी पुलिस चौकी या थाने में कोई रिकॉर्ड नहीं है। इन लोगों ने बिना किसी लाइसेंस के मीट बिक्री व मास काटने की दुकानें खोली हुई है।
मुख्य सड़क पर सरेआम मीट काटते हैं और बेचते हैं। इससे आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन दुकानों से मीट से निकलने वाली हड्डियों को खुले में फेंका जा रहा है, जो कुत्ते लेकर घरों में घुस जाते हैं। उक्त लोगों ने पांच-पांच फीट दुकानों के बाहर सामान, तंदूर, टेबल, कुर्सियों को रखा हुआ है। इससे रास्ता तंग होने पर आमजन को आने-जाने में परेशानी हो रही है और ट्रैफिक जाम की समस्या होती है।
विज्ञापन

आरोप है कि इन दुकानों पर शरारती तत्व खड़े रहते हैं और यहां बैठकर शराब पीते हैं। साथ ही आने-जाने वाली महिलाओं व युवतियों पर तंज कसते हैं और अश्लील हरकतें करते हैं। देर रात तक दंगा व हंगामा करते हैं। कुछ दुकानें शिव मंदिर व खेड़ा मंदिर के पास हैं। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। इसलिए मांग है कि वार्ड 13 व 14 में धार्मिक स्थलों के पास व बिना अनुमति अवैध बूचड़खाने व मीट की दुकानें बंद कराई जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें