फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खस्ताहाल सड़क नहीं बनने से नाराज किसानों ने लगाया जाम

Tue, 05 Aug 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दामला ​​स्थित राज्य राजमार्ग पर जाम लगाते किसान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर-कुरुक्षेत्र राज्य राजमार्ग पर टूटी सड़क को लेकर भारतीय किसान यूनियन (रतनमान) के बैनर तले किसानों ने मंगलवार को जाम लगा दिया। किसानों ने दामला में 35 मिनट तक जाम लगाया। हल्की बूंदाबांदी के बीच किसान सड़क पर बैठे रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
किसानों से बात करने के लिए पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन पुनीत मित्तल व डीएसपी राजीव मिगलानी भी आए, लेकिन किसानों ने उनकी एक नहीं सुनी। अधिकारियों ने बारिश में काम नहीं होने का हवाला देकर किसी तरह किसानों को मनाया। साथ ही सड़क की अस्थायी मरम्मत करने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 20 अगस्त तक सड़क नहीं बनी तो फिर से सड़क पर उतरेंगे।भाकियू के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि दामला से लेकर यमुनानगर जाते हुए पंचकूल हाईवे तक करीब एक किलोमीटर तक सड़क की हालत बहुत ज्यादा खराब हो चुकी है। सड़क पर इतने बड़े गड्ढे हैं कि उनसे निकलना मुश्किल हो गया है। गड्ढों में बारिश का पानी भरने से परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है। रोजाना गड्ढों से कोई न कोई चोटिल हो रहा है।
किसानों नेताओं ने बहुत पहले अधिकारियों से सड़क को ठीक करने का निवेदन किया था। हर बार अधिकारी अनदेखी करते रहे। इस पर किसानों ने गत सप्ताह चेतावनी दी थी कि यदि सड़क ठीक नहीं हुई तो वह जाम लगाएंगे। इसलिए आज किसानों ने जाम लगा दिया। जाम के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर किसान नेता प्रदीप नगला, दीप राणा नंबरदार, मान सिंह मजाफत, महेंद्र कांबोज, चमरोड़ी, यादविंद्र कांबोज जयपुर, सुभाष शर्मा, सतपाल मानकपुर, जसवीर नंबरदार, स. सुखदेव सिंह, अशोक डांगी, कुलविंद्र सिद्धू, रविंद्रपाल, सुभाष हरतौल, दलवीर कैल, धर्मवीर अमलोहा, मा. जंगशेर राणा, भूपेंद्र चौधरी जयरामपुर, आर्यन गुर्जर, रोहित दामला, पंकज दामला, पवन गोयल दामला समेत अन्य उपस्थित रहे।

दामला स्थित राज्य राजमार्ग पर जाम लगाते किसान। संवाद

दामला स्थित राज्य राजमार्ग पर जाम लगाते किसान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें