फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए लगाई ड्यूटी

Tue, 05 Aug 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते एसडीएम जसपाल सिंह। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। इसे लेकर मंगलवार को एसडीएम व्यासपुर जसपाल सिंह गिल ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम ने अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी।
एसडीएम गिल ने बताया कि राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर में उपमंडल स्तरीय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों और सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम व परेड के लिए अंतिम अभ्यास 13 अगस्त को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आयोजन स्थल की सफाई, बैठने की व्यवस्था, मंच की सजावट, शौचालय व्यवस्था, एंबुलेंस, पेयजल आदि के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई। समारोह में डंबल, पीटी शो इत्यादि में विद्यार्थी शामिल किए जाएं। पुलिस के अलावा एनसीसी, होमगार्ड व छात्राओं की टुकड़ियां परेड में शामिल होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें