फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हिंदुओं पर अभद्र टिप्पणी से नाराज ग्रामीणों ने रात में घेरा बूड़िया थाना

Tue, 07 Oct 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बूडिया थाने के बाहर रोष प्रकट करते ग्रामीणों से बात करते डीएसपी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इंस्टाग्राम आईडी से हिंदुओं के बारे में अभद्र टिप्पणी करने पर भड़के गांव अमादलपुर के लोगों ने रविवार रात बूड़िया थाने का घेराव कर एक घंटे तक धरना दिया। उन्होंने गांव के अन्य समुदाय के चार लड़कों पर यह पोस्ट डालने व वायरल करने के आरोप लगाए। रात दस बजे बूड़िया पुलिस ने दो किशोर सहित अरमान व युसूफ के खिलाफ आईटी व आर्म्स एक्ट सहित बीएनएस की धारा 196 (1) (शत्रुता को बढ़ावा देने या शांति भंग करने) 299 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने) 351(2) आपराधिक धमकी (आपराधिक धमकी) की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
एक्स राणा 204 के नाम से बनी इंस्टाग्राम आईडी से रविवार शाम एक पोस्ट डाली गई। इसमें खिलौनानुमा हथियार लिए तीन लड़कों के फोटो के साथ में हिंदुओं के बारे में अभद्र भाषा में टिप्पणी भी लिखीथी। गांव अमादलपुर के लोगों ने यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर देखी, जिसमें दिख रहे लड़कों की पहचान गांव के ही अन्य समुदाय के तीन लड़कों के रूप में की। इस पोस्ट से लोग भड़क गए।
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने पहले गांव फिर बूड़िया थाने पहुंचकर हंगामा किया। बाद में थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रोष जताया। धरना दे रहे लोगों को पहले बूड़िया थाना पुलिस ने समझाया। सूचना पाकर डीएसपी राजीव मिगलानी पहुंचे। उन्होंने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया तो गांव के लोग शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने गांव अमादलपुर के राहुल राणा की शिकायत पर गांव के दो किशोर सहित अरमान, युसूफ को नामजद कर लिया।
आरोपी के पिता ने ग्रामीणों को दी धमकी
गांव के राहुल राणा ने बताया कि रविवार शाम गांव के किशोर व युवाओं को इंस्टाग्राम पर एक्स राणा 204 आईडी पर डाला गया यह पोस्ट दिखा। पोस्ट में गांव के अरमान व दो नाबालिग लड़कों के फोटो थे। इन तीनों के हाथ में खिलौनानुमा हथियार थे। पोस्ट को अरमान ने वायरल किया था। गांव के लोग आरोपियों के घर बात करने गए तो एक आरोपी का पिता युसुफ भड़क गया। वह गाली-गलौज कर धमकी देने लगा कि उनके पास काफी असलहा है और वह पूरे गांव को खत्म कर सकते हैं। इसके बाद गांव में तनाव बढ़ गया। ग्रामीणों के विरोध के बाद यह पोस्ट डिलीट कर दी गई।
विज्ञापन

वर्जन-
शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में दो आरोपी नाबालिग हैं। मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।- राजीव मिगलानी, डीएसपी, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें