फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गोवंशों की मौत के मामले में गिरफ्तारी न होने पर जताया रोष

Mon, 08 Jul 2024 05:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिलासपुर। कपाल मोचन में एक माह पूर्व गोवंशों मौत के मामले क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने सूरजकुंड पर बैठक की। इस दौरान दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष जताया गया। साथ ही दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई गई।
श्री राम सेवा के प्रधान विष्णु ने कहा कि कपाल मोचन में बंद मकान में हुई गोवंश की मौत के मामले में एक महीने से अधिक का समय बीत चुका है। अभी तक पुलिस प्रशासन व उपमंडल प्रशासन के द्वारा किसी प्रकार की कोई करवाई नहीं की गई है। श्रीराम सेना के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिल कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड व ग्राम पंचायत से मांग की जाएगी कि कपाल मोचन में लगे सीसीटीवी कैमरों की सही करवा कर चालू किया जाए ताकि शरारती तत्व किसी घटना को अंजाम न दे सके। उल्लेखनीय है कि करीब एक माह पूर्व कपाल मोचन में ऋण मोचन सरोवर के समीप एक खाली पड़े मकान से किसी मृत पशु की दुर्गंध आ रही थी। तब श्री राम सेवा के सदस्य मौके पर पहुंचे तो पता चला कि आसपास के क्षेत्र में काफी दुर्गंध फैली हुई है।।
उन्होंने तुरंत उसे बंद पड़े मकान के मालिक से संपर्क किया और जब मकान का मालिक वहां पहुंचा और बंद मकान के दरवाजे को खोलने का प्रयास किया तो वह नहीं खुल पाया। इस पर जेसीबी बुलाकर मकान की एक दीवार को तुड़वाया गया। मकान की दीवार तोड़ते ही मकान के अंदर लगभग आठ गोवंश मृत पाए गए।
विज्ञापन

इसके पश्चात श्री राम सेवा के की तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी। तब पूरे मामले को लेकर क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने भारी रोष प्रकट आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी करवाई की मांग की थी। इस मौके पर प्रत्यूष गॉड, राजकुमार अभिषेक ,हार्दिक दीपक सहित अनेक युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें