फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आंगनबाड़ी वर्कर्स ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन हरियाणा ने मंगलवार को अनाज मंडी जगाधरी में इकट्ठा होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम जगाधरी सोनू राम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम अपनी लंबित मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान सुनीता सुघ ने व मंच संचालन जिला सचिव सुनीता करेहड़ा ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स लंबे समय से भारी समस्याओं का सामना कर रही हैं। इस बारे में वह विभाग के अधिकारियों को कई बार पत्र लिख चुकी हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। इसको लेकर वर्कर्स और हेल्पर्स भारी रोष व गुस्सा पनप रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगों व समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। इस मौके पर सुनैना, मीनाक्षी, दीपमाला, ललिता समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह हैं वर्करों व हेल्परों की प्रमुख मांगें :
आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स को न्यूनतम वेतन 26000 रुपये दिया जाए। उन्हें कुशल, अकुशल की श्रेणी में रखा जाए। ग्रेचुएटी लाभ, पीएफ व ईएसआई की सुविधा प्रदान किया जाए। बकाया मानदेय तुरंत जारी किया जाए। आंगनबाड़ी केंद्र क्रेच में तबदील न किए जाएं। केंद्र सरकार की सितंबर 2018 से 1500 व 750 रुपये की घोषणा का पांच साल का एरियर का भुगतान किया जाए।
2021-2022 में आंदोलन के दौरान कटे हुए बकाया मानदेय का तुरंत भुगतान करवाया जाए। कई जिलों में अभी भी बर्खास्त वर्करों की बर्खास्त अवधि का बकाया मानदेय जारी नहीं किया गया है, इसे जारी करने के लिए स्थानीय कार्यालयों को हिदायत जारी की जाए। वर्कर से सुपरवाइजर को पदोन्नति के आधार पर की जाए। हड़ताल के दौरान की समयावधि व बर्खास्त वर्कर्स की समयावधि को भी अनुभव में जोड़ा जाए। इसके बाद ही वरिष्ठता सूची तैयार हो। राशन छह दिन मदर ग्रुप से बनवाया जाए।
राज्य में आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स के आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे रद किए जाएं। उचाणा (जींद) की आंगनबाड़ी वर्कर सुमन को तुरंत बहाल किया जाए। सितंबर 2022 से महंगाई भत्ते की नई किस्त को मानदेय में जोड़कर जारी किया जाए।
आंगनबाड़ी केंद्रों का स्वीकृत किराया बिना कंडीशन जारी हो। बकाया किराए का तुरंत भुगतान हो। पीएमएमवीवाई के मेहनताने का बकाया, इंधर की राशि का बकाया, फ्लेक्सी फंड, आंगनबाड़ी सेंटर के कार्य हेतु रजिस्टर, अलमारी, कुर्सी, मेज, झाडू-पोछा इत्यादि सामान दिया जाए। आंगनबाड़ी केंद्र को संभाल रही वर्कर व हेल्पर्स को दी जाने वाली राशि बढ़ाई जाए। वर्कर, हेल्परों, सुपरवाइजरों, सीडीपीओ के खाली पड़े पदों पर तुरंत भर्ती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें