फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आंगनबाड़ी वर्कर-हेल्परों का 15 को धरना

Sun, 12 Apr 2026 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन ने सरकार की नीतियों से नाराज होकर 15 अप्रैल को एक दिवसीय धरना देने का ऐलान किया है। धरने के बाद यूनियन की ओर से डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आरोप है कि लंबे समय से बकाया मानदेय और अन्य भुगतान न मिलने के कारण वर्करों और हेल्परों में भारी असंतोष है।
विज्ञापन




यूनियन की जिला प्रधान कमलेश देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्परों का करीब नौ महीने का केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाला मानदेय बकाया है। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र-कम-क्रैश का किराया पिछले एक साल से नहीं मिला है, जबकि अन्य केंद्रों का किराया भी छह महीने से लंबित है। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली गैस के खर्च का भुगतान भी पिछले दो वर्षों से नहीं किया गया है, जिससे कार्यकर्ताओं को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया, तो आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर सभी कार्य बंद कर सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए पूरी जिम्मेदारी विभाग और सरकार की होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें