यमुनानगर। अवैध खनन एवं परिवहन पर जारी कार्रवाई में दो दिनों के भीतर जिले में जिला प्रशासन और खनन विभाग की टीमों ने 5108 वाहनों की चेकिंग में पांच वाहन सीज किए और 44 वाहनों के चालान किए। इस दौरान 24 लाख 84 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध खनन करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग स्तर पर टीमों का गठन करते हुए निगरानी की जा रही है। जिले में अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है और समुचित प्रयास निरंतर जारी है।
एसडीएम छछरौली की टीमों ने 2960 वाहनों की चेकिंग के दौरान आरटीए विभाग द्वारा पांच वाहन सीज कर 21 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। एसडीएम जगाधरी की टीमों ने 655 वाहनों की चेकिंग के दौरान 20 वाहनों का चालान कर 2 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
एसडीएम रादौर की टीमों ने 1156 वाहनों की चेकिंग के दौरान 21 वाहनों का चालान कर एक लाख एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया। एसडीएम व्यासपुर की टीम ने 337 वाहनों की चेकिंग के दौरान तीन वाहनों के चालान कर तीन हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया। जिले के सभी एसडीएम, पुलिस विभाग व खनन विभाग के अधिकारियों की ओर से दिन-रात चेकिंग की जा रही है।