फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक से 1.20 लाख की ठगी में दो के खिलाफ प्राथमिकी

Sun, 04 Jan 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विदेश में बेहतर भविष्य और अच्छी नौकरी दिलाने का लालच देकर युवक से एक लाख 20 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एजेंटों ने दुबई में सर्टिफाइड कंपनी में आठ घंटे की ड्यूटी का भरोसा दिलाया, लेकिन वहां पहुंचते ही युवक को अमानवीय हालात में 16 घंटे तक काम करने के लिए मजबूर किया गया।
परेशान होकर युवक किसी तरह भारत लौट सका। थाना छप्पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा दी। गधौला निवासी कपिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई सौरभ को विदेश भेजने के नाम पर गधौला निवासी रिंकू और अंबाला जिले के दमनौली निवासी लखविंद्र सिंह से बात हुई थी। दोनों ने दावा किया कि वे सौरभ को दुबई की एक नामी और सर्टिफाइड कंपनी में लगवाएंगे, जहां काम के घंटे सीमित होंगे और सुविधाएं भी बेहतर मिलेंगी। इस पर उन्हें एक लाख 20 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन

दुबई पहुंचने पर वहां सौरभ को लेने के लिए कोई नहीं पहुंचा था। मजबूरी में उसने स्थानीय लोगों की मदद से किराये पर कमरा लिया और कई दिन अनिश्चित हालात में गुजारे। बाद में आरोपियों के कहने पर उसे एक कंपनी में काम पर भेज दिया गया, जहां उससे रोजाना 16 घंटे काम कराया गया। न तो उसे ढंग से खाना दिया गया और न ही कोई सुविधा मिली।
विज्ञापन

लगातार उत्पीड़न और खराब हालात के चलते सौरभ की हालत बिगड़ने लगी। परिवार ने स्थिति गंभीर होती देख अपने खर्चे पर उसका टिकट बुक कराकर भारत वापस बुलाया। वापस आने के बाद जब आरोपियों पंचायत में रकम लौटाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन बाद में साफ इन्कार कर दिया गया। विवेचना अधिकारी जुल्फकार अली का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें