फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Sun, 04 Jan 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र के गांव सारण में शनिवार की सुबह कार की टक्कर से 69 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सारण निवासी परमीत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता रामपाल प्रतिदिन सुबह करीब छह बजे सैर के लिए निकलते थे। वह शनिवार की सुबह भी सैर के बाद शाहाबाद रोड से पैदल गांव की ओर आ रहे थे। इसी दौरान छप्पर की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। नजदीकी अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें