संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सढौरा थाना क्षेत्र के सरावा नाका के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव अराईयावाला निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता है। सोमवार शाम उसके चाचा जसबीर का फोन आया कि उसके पिता रामचंद्र का सरांवा नाका के पास एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा, जहां उसके पिता सड़क पर गंभीर हालत में पड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रामचंद्र पैदल सड़क किनारे अपने गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में उनके कंधे, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 और सढौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।