मेयर सुमन बहमनी को सम्मानित करते जोगी समाज के लोग। प्रवक्ता
यमुनानगर। वर्कशॉप रोड स्थित बस स्टैंड चौक यमुनानगर का नाम महायोगी गुरु गोरक्षनाथ के नाम पर रखने की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर जोगी समाज के लोगों में खुशी का माहौल है। जोगी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर सुमन बहमनी के आवास पर पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया। लोगों ने मेयर को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रधान जयचंद व महासचिव रमेश ने कहा कि गुरु गोरक्षनाथ का समाज में विशेष योगदान रहा है। विपिन शास्त्री, सेवानिवृत निरीक्षक ओमप्रकाश, अमरपाल, दिनेश उपाध्याय, धर्मचंद, सुरेंद्र कुमार, कर्ण मंडेबरी, पवन मुकारमपुर, कमल दहिया, मीना, डिंपल, अलका आदि मौजूद रहें।