फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अंबाला मंडल ने जीती फुटबॉल ट्रॉफी

Mon, 28 Apr 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी वर्कशाॅप। रेलवे ग्राउंड में अंतर मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच अंबाला मंडल और मुरादाबाद मंडल के बीच खेला गया। अंबाला मंडल ने मुरादाबाद मंडल 2-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
इस प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया, जिसमें अंबाला मंडल, फिरोजपुर मंडल, मुरादाबाद मंडल व दिल्ली मंडल की टीमें शामिल रहीं। पहला मैच दिल्ली व मुरादाबाद के बीच खेला गया। इसमें मुरादाबाद ने दिल्ली को हराया। दूसरा मैच अंबाला व फिरोजपुर के बीच खेला गया जिसमें अंबाला ने फिरोजपुर को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मैच फिरोजपुर व दिल्ली के बीच खेला गया, जिसमें फिरोजपुर ने दिल्ली को हराया। अंबाला मंडल आरपीएफ के सीनियर सिक्योरिटी कमिश्नर अरुण त्रिपाठी व असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर अरुण कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वर्कशाॅप प्रभारी निरीक्षक विपिन सिशोदिया, इंस्पेक्टर आरपीएफ यमुनानगर जगाधरी मोहित त्यागी सहित रेलवे इंस्टीच्यूट सचिव मुकेश कुमार, खेल सचिव नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें