फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क के निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप

Wed, 15 Jul 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सरोजनी कॉलोनी में डाली गई निर्माण सामग्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की सरोजिनी कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। अभिभावक संघर्ष फाउंडेशन ने उपायुक्त प्रीति और नगर निगम आयुक्त को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि 10 से 12 वर्ष पुरानी सड़कों को दोबारा बनाने में नियमों की अनदेखी की जा रही है।
फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अनुराग सिंघल ने शिकायत में कहा कि नगर निगम के ठेकेदार द्वारा स्थानीय लोगों से मिलीभगत कर सड़क किनारे बने अवैध रैंप और थड़े नहीं हटाए जा रहे हैं। साथ ही सड़क के बीचों-बीच पानी निकासी की व्यवस्था बनाई जा रही है, जिससे भविष्य में सड़क धंसने का खतरा बना रहेगा। उनका कहना है कि इसी मार्ग से प्रतिदिन स्कूल बसों और अन्य वाहनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

कार्यकारी जिलाध्यक्ष शैंकी गुप्ता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 के बाद कॉलोनी में बड़े पैमाने पर अवैध अतिक्रमण हुआ, लेकिन नगर निगम ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। लोगों ने घरों के बाहर क्यारियां, रैंप और अन्य निर्माण कर गलियों को संकरा बना दिया है। स्कूल खुलने और छुट्टी के समय अभिभावकों को वाहन सड़क पर खड़े करने पड़ते हैं, जिससे रोजाना जाम की स्थिति बन जाती है।
समाधान शिविर में भी इस मामले की शिकायत दी गई थी, जिसके बाद कुछ समय के लिए सड़क निर्माण कार्य रोका गया था, लेकिन बिना समस्या का समाधान किए दोबारा निर्माण शुरू कर दिया गया। उन्होंने हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए कॉलोनी से अतिक्रमण हटाकर गलियों का चौड़ीकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन

फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद उपायुक्त ने तत्काल मामला नगर निगम आयुक्त को भेज दिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने निगम आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच करने तथा हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद का कहना है कि अधिकारियों को मौके पर भेज कर मुआयना कराया जाएगा।

सरोजनी कॉलोनी में डाली गई निर्माण सामग्री। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें