यमुनानगर। जगाधरी क्षेत्र की एक कॉलोनी में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दो साल तक गलत काम किया। युवती का आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी युवक ने उसका जबरन गर्भपात करवा दिया और उसे शादी करने से मना कर दिया। महिला थाना पुलिस न आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एक कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी जगाधरी के ही शिवकुमार के साथ जान पहचान थी। पहले आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझा कर प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने उसे कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। वह आरोपी की बातों में आ गई।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी ने उसे 16 फरवरी 2022 को मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपी युवक से मिलने के लिए गई तो आरोपी युवक उसे शहर के कन्हैया साहब चौक के पास स्थित एक होटल में लेकर गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने बताया कि इसके बाद भी आरोपी युवक उससे शादी का झांसा देकर दो साल तक गलत काम करता रहा।
इससे वह गर्भवती हो गई। जब उसने इस बारे आरोपी शिवकुमार को बताया तो आरोपी ने उसे जबरदस्ती दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया। बाद में आरोपी ने उसे शादी करने से मना कर दिया। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।