फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लूट की वारदात से पहले सर्राफ की हुई थी रेकी

Sun, 05 Jan 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सर्राफ के साथ तमंचे के बल पर लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को काबू लूट का माल भी बरामद किया है। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले सर्राफ की रेकी की थी। गांव के ही युवक ने रेकी कर अपने साथियों को सर्राफ के दुकान से निकलने की सूचना दी थी।
डीएसपी राजेश कुमार ने सीआईए-2 कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बीकी 28 दिसंबर को छछरौली क्षेत्र के गांव कोट बसावा सिंह में सर्राफ जसपाल के साथ बदमाशों ने लूट की थी। बदमाश करीब सात किलो चांदी, पांच हजार रुपये और कुछ सोने के जेवर लूटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

तभी से पुलिस टीम बदमाशों की तलाश कर रही थी। तीन दिन पहले पुलिस ने दो आरोपियों इनायत निवासी गांव कोट बसावा सिंह व करनाल के इंद्री निवासी पवन उर्फ शुभम को गिरफ्तार कर तीन दिन की रिमांड पर लिया था। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने दो अन्य आरोपियों भीष्म उर्फ फौजी निवासी मलिकपुर बांगर थाना बिलासपुर व रिजवान निवासी लेदा खादर थाना छछरौली को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछसमें पता चला है कि इनायत कोट गांव का ही रहने वाला है। उसने सर्राफ की रेकी की थी। जैसे ही वह दुकान से निकला तो उसने अपने साथियों को इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर पांच किग्रा चांदी और एक अवैध हथियार बरामद किया है। बाकी माल की बरामदगी को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें