फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय बजट से सभी वर्गों को फायदा : श्याम सिंह

Thu, 05 Feb 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने केंद्रीय बजट एवं विकसित भारत जीरामजी अभियान व किसान चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र रादौर के विभिन्न ऊंचा चांदना, कांजी बांस, गढ़ी सिकंदरा, अंटावा, जगूड़ी, रादौरी, बुबका, धौलरा, नाचरौन व रादौर आदि गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

श्याम सिंह राणा ने कहा कि देश की वित्त मंत्री ने गत दिनों जो केंद्रीय बजट पेश किया है, उसमें खासकर कृषि प्रणाली को मजबूत एवं बेहतर बनाने पर लाखों करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। इस बजट में हर वर्ग के हित को ध्यान में रखा गया है और अवश्य ही इस बजट से देश में विकास होगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में कृषि के लिए लाखों करोड़ रुपये की रखी गई राशि से किसानों को उनकी फसलों के अच्छे भाव, कृषि यंत्रों पर सब्सिडी तथा किसानों के लिए बेहतर योजनाएं बनाई जाएगी। उन्होंने अपने दौरे के दौरान छह से आठ फरवरी तक कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले पशु मेला में आने के लिए भी लोगों का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का भी सुना और समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, मार्केट कमेटी के चेयरमैन रूपिंद्र सिंह मल्ली, तहसीलदार अशोक कुमार, सरस्वतीनगर के भाजपा मंडलाध्यक्ष हरदीप सिंह सैनी, हैप्पी खेड़ी, गोपाल कृष्ण, मास्टर सतपाल सिंह कांबोज, धर्म सिंह, दीपक राणा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें