फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रिमांड खत्म होने पर दोनों आरोपियों को भेजा जेल

Tue, 21 Jan 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रादौर गैंगवार में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पूछताछ में पुलिस को कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि एक आरोपी शूटरों की कार के साथ साथ बाइक लेकर पहुंचा था। एक ने पैसों का लेनदेन किया था।
बीती 26 दिसंबर को रादौर के खेड़ी लक्खा सिंह में चौकी के पास गैंगवार हुई थी। इसमें तीन युवकों की की हत्या कर दी गई थी। इस मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस ने शूटरों की मदद के आरोप में तीन दिन पहले दो आरोपी कर्ण निवासी यमुनानगर और रजत भाटिया निवासी गांधी नगर थाना क्षेत्र यमुनानगर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पर शूटरों की मदद करने के आरोप थे। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश का दो दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया था। दो दिन तक दोनों आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की है। पूछताछ में पता चला है कि वारदात के समय कर्ण शूटरों की कार के साथ बाइक लेकर गया था। उसने शूटरों को बाइक दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें