फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नमाज अदाकर मांगी अमन चैन की दुआ

Tue, 01 Apr 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। नगली-32 गांव में सोमवार को धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया गया। इस दौरान ईदगाह में नमाज अता कर खुदा की इबादत की गई। गांव की ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने के लिए सुबह से लोगों का हजूम उमड़ने लगा था। इस दौरान हजारों लोगों ने एक साथ ईद नमाज अदा की व देश दुनिया में अमन चैन और भाईचारे की दुआ मांगी।
विज्ञापन

ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। असलम नगली, मकसूद बिजौली ने ईद के त्योहार को शांति व मोहब्बत से मनाने की बात कही। दुआ मुल्क की तरक्की व आपसी सौहार्द में बढ़ोतरी मांगी। नगली 32 में असलम के निवास पर पूर्व विधायक बिशनलाल सैनी, जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, पूर्व मंडल प्रधान चंद्रमोहन कटारिया, विनेष अग्रवाल, कुलवंत भट्टूवाला, नरेश सरपंच रानीपुर, सलीम, इरफान, मुस्ताक, आलिम, मुंशी, नासीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें