संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। ईद-उल-फितर का त्योहार क्षेत्र में धूमधाम व सौहार्द से मनाया गया। इस दौरान सभी ईदगाहों में ईद की नमाज पढ़ी गई। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर ईदी दी। वक्फ बिल के विरोध में कई जगहों पर समुदाय के लोगों ने काली पट्टियां बांधकर नमाज अदा की।
प्रतापनगर, ताजेवाला, फैजपुर, बरौली माजरा सहित विभिन्न जगहों पर ईदगाहों में ईद-उल-फितर की नमाज अता करने के लिए सुबह से लोगों का हजूम उमड़ने लगा था। इस दौरान हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अता कर अमन चैन की दुआ मांगी। मस्जिद अंसारियां प्रताप नगर के इमाम मौलाना कासिम ने बताया कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील पर लोगों ने काली पट्टी बांधकर अदा की।
लोगों ने वक्फ बिल का शांतिपूर्वक विरोध किया। प्रताप नगर, फैजपुर, छछरौली, कोट कलसिया, बरौली माजरा बुढ़िया, समेत सभी ईदगाहों में ईद की नमाज पढ़ी गई। मौलाना कासिम ने कहा कि ईद शांति व सौहार्द का पर्व है। इस दौरान देश की तरक्की व आपसी सौहार्द की दुआएं मांगी जाती हैं।