फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मैनेजमेंट संस्थान में दाखिला प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भंभोली स्थित जिले के सरकारी होटल मैनेजमेंट संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। डिग्री व डिप्लोमा के साथ-साथ विभिन्न अल्पावधि कोर्सों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस वर्ष डिप्लोमा बेकरी व कंफेक्शनरी भी शुरू किया जा रहा है। जबकि अभी तक यहां डिप्लोमा कोर्स केवल फूड प्रोडक्शन में ही करवाया जाता रहा है। यह जानकारी डीसी गिरीश अरोड़ा ने दी।
डीसी अरोड़ के मुताबिक बेकरी व कंफेक्शनरी में डेढ़ वर्ष का यह डिप्लोमा करने के पश्चात कोई भी व्यक्ति अपनी आजीविका कमाने के साथ-साथ बेकरी के विभिन्न उत्पादों जैसे कि केक पेस्ट्री, बिस्किट, चॉकलेट इत्यादि बनाकर छोटे स्तर पर व्यवसाय शुरू करके इसको असीमित ऊंचाइयों तक ले जा सकता है और खुद स्वावलंबी होने के साथ-साथ अन्य बेरोजगारों को भी रोजगार प्रदान कर है। इसके अलावा घरेलू महिलाएं भी अपने दैनिक कार्यों के पश्चात बेकरी व कंफेक्शनरी के विभिन्न उत्पाद बनाकर अपनी प्रतिभा को नई दिशा प्रदान करती हैं। साथ ही निम्न स्तर से व्यवसाय शुरू कर स्वाबलंबी बनती हैं। यहां पर एक दर्जन कोर्स चलाएं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी अरोड़ा ने बताया कि डिप्लोमा में सीटें कम हैं, इसलिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ही एडमिशन दिया जा रहा है। न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी होटल मैनेजमेंट कोर्स की अत्यधिक मांग रहती है। यह संस्थान देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रोजगार की तलाश या अपने भविष्य निर्माण के लिए जाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए भी स्वर्णिम अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें