फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आदित्य 1500 मीटर की दौड़ स्पर्धा में अव्वल

Fri, 28 Feb 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में 54 वीं वार्षिक खेलकूद में वीरवार को तीसरे दिन लड़कों की जेवलिन थ्रो, 1500 मीटर दौड़ व लड़कियों की जेवलिन थ्रो, 60 मीटर थ्री लेग दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। लड़कों की 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आदित्य प्रथम, वंश दूसरे व रोहित तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

जेवलिन थ्रो में सौरभ कुमार पहले, सौरभ दूसरे व वंश तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह लड़कियों की 60 मीटर थ्री लेग दौड़ प्रतियोगिता में राखी-शीतल पहले, रजविंद्र- स्वाति दूसरे व रितिका-निशा तीसरे स्थान पर रही। वहीं जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में मन्नत पहले, रितिका दूसरे व स्वाति तीसरे स्थान पर रही। शुक्रवार को गोला फेंक, भाला फेंक, चक्का फेंक, लंबी व ऊंची कूद, साइकिल रेस, रस्साकस्सी के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें