फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: भ्रष्ट पंचायती राज एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ऑफिस में मचा हड़कंप

Thu, 07 Dec 2023 05:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

पंचायती राज एसडीओ संदीप कौशिक ने ठेकेदार राजबीर को कार्यालय में खड़ी उसकी कार में आने को कहा। इस दौरान ठेकेदार ने 50 हजार रुपये की राशि एसडीओ को थमा दी। इसी दौरान विजिलेंस टीम पहुंची और उसकी कार की तलाशी ली, जिसमें से 50 हजार रुपये की राशि बरामद हुई। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी क्रप्शन ब्यूरो करनाल की टीम ने गुरुवार शाम रादौर बीडीपीओ कार्यालय से पंचायती राज एसडीओ संदीप कौशिक को ठेकेदार से 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा। मौके पर 50 हजार रुपये की राशि एसडीओ की कार से बरामद हुई। आरोप है कि यह राशि एसडीओ ने ठेकेदार राजबीर उर्फ राजू से रिश्वत के तौर पर लेकर कार में रखी थी। इस पर विजिलेंस की टीम ने इंस्पेक्टर तेजपाल के नेतृत्व में एसडीओ को बीडीपीओ कार्यालय से पकड़ा और उसके खिलाफ केस दर्ज कराया। विजिलेंस टीम की कार्रवाई से बीडीपीओ कार्यालय के अलावा अन्य सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार रादौर निवासी राजबीर उर्फ राजू काफी वर्षों से पंचायती विभाग में ठेकेदार के तौर पर कार्य कर रहा है। अभी पंचायती विभाग में किए करीब 30 लाख रुपये के कार्यों को लेकर राजबीर अपने बिलों के भुगतान के लिए विभाग कार्यालय के चक्कर लगा रहा था। आरोप है कि एसडीओ संदीप कौशिक ने उसके द्वारा किए कार्यों के भुगतान कराने की एवज में मोटी कमीशन की मांग की।

इस पर राजबीर ने पहले 10 हजार रुपये की राशि एसडीओ को दी और इसके बाद 50 हजार रुपये की राशि और दी जानी थी। इस बीच ठेकेदार राजबीर ने विजिलेंस को मामले की जानकारी देकर एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर विजिलेंस टीम ने गुरुवार को 50 हजार रुपये की राशि ठेकेदार को दी। ठेकेदार ने दोपहर तीन बजे बीडीपीओ कार्यालय में एसडीओ पंचायती राज संदीप कौशिक से संपर्क किया।
विज्ञापन


संदीप कौशिक ने ठेकेदार राजबीर को कार्यालय में खड़ी उसकी कार में आने को कहा। ठेकेदार राजबीर एसडीओ की कार में बैठ गया। दोनों ने कुछ देर बात की। इस दौरान ठेकेदार ने 50 हजार रुपये की राशि एसडीओ को थमा दी। इसके बाद ठेकेदार राजबीर कार से उतर कर चला गया। एसडीओ 50 हजार रुपये की राशि कार में रख बीडीपीओ कार्यालय के प्रांगण में कुर्सियों पर कुछ सरपंचों व अन्य लोगों के पास जाकर बैठ गया।

इसी दौरान विजिलेंस टीम पहुंची और उसकी कार की तलाशी ली, जिसमें से 50 हजार रुपये की राशि बरामद हुई। राशि बरामद करने के बाद विजिलेंस टीम एसडीओ को कार्यालय के कमरे में ले गई, जहां विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई पूरी की। इसके बाद रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस टीम एसडीओ को गिरफ्तार कर साथ ले गई। उल्लेखनीय है कि रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए एसडीओ संदीप कौशिक को पंचायती विभाग द्वारा लगभग एक वर्ष पहले बीडीपीओ कार्यालय में नियुक्ति दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें