संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अमेरिका में रह रहे एनआरआई राकेश कपूर की प्रोफेसर कॉलोनी स्थित प्रॉपर्टी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने की आरोपी दिल्ली के बसंत कुंज निवासी परमजीत कौर का रिमांड जारी है। दूसरे आरोपी तहसील के उर्दू अनुवादक इस्लामुद्दीन की भाभी इमराना को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला से दो लाख रुपये की बरामदगी भी की है।
आर्थिक अपराध शाखा ने पहले परमजीत कौर को एनआरआई राकेश कपूर की प्रॉपर्टी के फर्जी दस्तावेज बनवाकर बेचने के आरोप में पकड़ा था। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया था। बाद में शहर थाना पुलिस ने परमजीत कौर को सितंबर 2023 में दर्ज धोखाधड़ी के केस में प्रोडक्शन रिमांड पर लिया।
इस केस में आरोपी परमजीत कौर ने प्रोफेसर कालोनी में एक मकान के दस्तावेज बदलकर लगभग 50 लाख रुपये में बेच दिया था। मामला तब खुला। जब मकान खरीदने वाले वहां पर कब्जा करने गए। कब्जा करने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद अदालत में भी केस चला।
बाद में अदालत के आदेश के मकान के चौकीदार राजकुमार की शिकायत पर विक्रम अग्रवाल, दिल्ली निवासी संजय अग्रवाल, आंचल, कंचन व अन्य पर केस दर्ज हुआ था। इस केस की तफ्तीश करते हुए पुलिस ने नगर निगम व तहसील से रिकॉर्ड जुटाया। इस पता लगा कि परमजीत कौर ने इस मकान को अपना बताकर विक्रम व अन्य को बेचा था।