फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शराब फर्जीवाड़े के आरोपी को भेजा जेल

Mon, 26 Aug 2024 01:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक परमिट पर दो बार शराब सप्लाई करने के फर्जीवाड़े में गिरफ्तार फरीदाबाद के सेक्टर 21 निवासी एके यादव का दो दिन का रिमांड खत्म हो गया। इस पर आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी से पांच लाख रुपये की भी रिकवरी की गई।
वहीं पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि यह फर्जीवाड़ा लगभग 100 करोड़ रुपये का है। सीआईए वन की टीम ने 21 जून की शाम को नेशनल हाईवे 344 पर पिरथी का माजरा के पास से शराब की 1200 पेटियां से भरे ट्रक को पकड़ा था। यह शराब की पेटियां एनवी फैक्ट्री से रिंकू सिंह के एल-13 गोदाम स्कॉच स्टेशन वाइंस जगाधरी पर सप्लाई की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पेटियों के बार कोड को स्कैन किया गया तो पता लगा कि यह शराब की पेटियां एल-13 मैसर्स स्काॅच स्टेशन वाइंस जगाधरी में पहले से ही छह बजकर 11 मिनट पर स्टाक इन दिखा रही हैं। वहीं इस गाड़ी को शराब की पेटियों सहित पांच बजकर 25 मिनट पर पहले ही रोक कर चेक गया। क्यूआर कोड के अनुसार एक ही गाड़ी नंबर और शराब दोनों जगह होना संभव नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें