फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने युवक के पिता पर भी दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को दी गईशिकायत में बताया कि उसकी अमन नाम के युवक के साथ जान पहचान थी। अमन ने उसके साथ शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वहीं उसकी फोटो लेकर उस पर कोर्ट में शादी करने के लिए दबाव बनाया गया। बाद में उसके साथ युवक ने शादी करके मारपीट करनी शुरू कर दी। उसे घर में कैद करके रखा गया। अमन के पिता नरेश ने भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने की कोशिश की। वह तीन जुलाई को उनके चंगुल से निकलकर वह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक व उसके पिता पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें