फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। साढौरा थाना क्षेत्र में होटल में ले जाकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

साढौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत दी थी कि अप्रैल 2019 में वह बराड़ा में अपनी मौसी की लड़की की शादी में गई थी। जहां पर उसकी मुलाकात उसकी मौसी के ननद के लड़के गांधीनगर निवासी अरुण उर्फ अनु के साथ हुई। इस दौरान आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी उसे शादी का झांसा देकर उससे मिलने लगा। न मिलने पर वह उससे मरने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने बताया कि एक दिन उसके परिवार के सदस्य घर से बाहर गए थे। आरोपी ने उसे बाइक पर मुलाना के एक होटल में ले गया। जहां आरोपी ने उसे मरने का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे कई बार होटल में ले गया और उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने शुक्रवार को मामले में आरोपी युवक पर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज किया था। देर शाम पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें