फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के भवन लिपिक पर 62.6 लाख के गबन का आरोप, धोखाधड़ी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। राज्य परिवहन के भवन लिपिक पर बस स्टैंड की दुकानों व साइकिल स्टैंड के किराए में 62.6 लाख रुपये के गबन का आरोप लगा है। चंडीगढ़ महालेखाकार कार्यालय की ऑडिट टीम ने जब बस स्टैंड की ऑडिट की तो इसका खुलासा हुआ। आरोपी लिपिक को गबन किए गए रुपये जमा करवाने के निर्देश दिए गए, लेकिन आरोपी ने यह राशि जमा नहीं करवाई। जिस पर महाप्रबंधक लेखराज ने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी लिपिक के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महाप्रबंधक लेखराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छछरौली निवासी दविंद्र पाल सिंह हरियाणा राज्य परिवहन में लिपिक (पूर्व कार्यरत भवन लिपिक) के पद पर कार्यरत हैं। मार्च माह में चंडीगढ़ महालेखाकार कार्यालय की ऑडिट टीम द्वारा ऑडिट किया गया था, जिसमें भवन लिपिक दविंद्र पाल सिंह से बस स्टैंड की दुकानों व साइकिल स्टैंड के साल 2015 से 2020 तक का लेखा जोखा मांगा गया, लेकिन भवन लिपिक दविंद्र पाल सिंह दुकानों व साइकिल स्टैंड के किराए व जीएसटी जमा करवाने से संबंधित राशि लगभग 62.6 लाख का रिकार्ड ऑडिट पार्टी के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पाया। जांच करने के बाद ऑडिट पार्टी ने लिपिक दविंद्र पाल को 26 मार्च को स्पष्टीकरण मांगा, साथ ही उसे मौखिक रूप से भी रिकार्ड उपलब्ध करवाने के लिए निर्देश दिए गए, लेकिन लिपिक दविंद्र पाल ने रिकार्ड प्रस्तुत नहीं किया। आरोप है कि ऐसा कर आरोपी लिपिक ने बस स्टैंड की दुकानों व साइकिल स्टैंड के किराए में 62.6 लाख रुपये के गबन किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दविंद्र पाल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई मेमसिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें