यमुनानगर। थाना जठलाना पुलिस टीम ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
थाना प्रबंधक संदीप कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ट्यूशन के लिए गई थी। ट्यूशन से शाम को जब वह घर आ रही थीं तो आरोपी अब्दुल रहमान ने सामने से एकदम आकर बाइक बेटी के सामने रोक दी और बेटी के साथ गंदी हरकत करने लगा। उसी समय पीछे से उसके भाई का लड़का और ससुर भी वहां पर पहुंच गए। रहमान ने उनसे हाथापाई की और अपने घर की तरफ भाग गया। वह घर से गंडासी लेकर उनको जान से मारने की नीयत से पीछे भागा। इस शिकायत पर पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।