छछरौली। वन विभाग की टीम ने खैर की लकड़ी से भरे एक कैंटर को कब्जे में लेकर एक युवक को काबू किया है। खैर के पेड़ वन विभाग के जंगलों से काटे गए हैं। तस्करों द्वारा काटे इन पेड़ों पर चिड़िया के घोंसले भी बने हुए हैं। इससे मामला लकड़ी चोरी के साथ वाइड लाइफ एक्ट के अपराध का भी बन गया है।
छछरौली रेंज ऑफिसर बलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की एक कैंटर में खैर की लकड़ी भर कर ले जाई जा रही थी। गाड़ी के साथ तीन-चार लोग भी हैं। उन्होंने बताया कि लकड़ी की कीमत का अनुमान लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कटे पेड़ पर चिड़िया और अन्य पक्षियों के घोसले हैं।